मुम्बई। टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की पुरानी अंगूरी भाभी यानी कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने शो की...
मुम्बई। टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की पुरानी अंगूरी भाभी यानी कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने शो की निर्माता बेनिफर कोहली के पति संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। मीडिया खबरों के मुताबिक शिल्पा शिंदे ने मुंबई के वालिव पुलिस स्टेशन में संजय कोहली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिल्पा का कहना है कि संजय उन्हें गलत तरीके से छूते थे और कॉम्प्रोमाइज के लिए कहते थे। इससे पहले शिल्पा शिंदे पर बेनिफर ने बीच में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए 12 करोड़ रुपये का दावा किया था। बेनिफर की अपील पर मुंबई में सिनेमा और टीवी कलाकारों के संगठन सिनेटा ने शिल्पा के काम करने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा रखा है।

COMMENTS