मुम्बई। महाराष्ट्र के नासिक में इगतपुरी पुलिस ने रविवार रात को एक आलीशान विला पर छापा मारकर स्ट्रिपटीज पार्टी का भंडाफोड़ किया है। बताया जा...
मुम्बई। महाराष्ट्र के नासिक में इगतपुरी पुलिस ने रविवार रात को एक आलीशान विला पर छापा मारकर स्ट्रिपटीज पार्टी का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में महाराष्ट्र के कुछ शीर्ष पुलिस अधिकारियों के लड़के शामिल थे।
पीडब्लूडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बेटे भी पार्टी में शामिल थे। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 2 फरार हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इगतपुरी की एक मिस्टिक विला पर छापा मारा। इससे पहले आसपास के लोगों ने विला से तेज म्यूजिक का शोर आने की शिकायत की थी। पुलिस विला में मौजूद सब लोगों को थाने ले गई तो उन्हें छोड़ने के लिए रसूखदार लोगों के फोन आने लगे। पार्टी के लिए मुंबई के गोरेगांव से स्ट्रिपटीज के लिए लड़कियों को बुलाया गया था
। एक लड़की को एक लाख रुपए में बुक किया गया था। इसके लिए दस हजार रुपए की एडवांस रकम का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। सोमवार को सभी आरोपियों को पुलिस ने स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इस मामले का एक आरोपी पेशी के दौरान कोर्ट जाते वक्त फरार होने में कामयाब भी रहा। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जा रही है।

COMMENTS