ख्यातनाम भजन गायकों ने दी प्रस्तुतिया, माहौल हुआ भक्तिमय बालोतरा | गोगाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में गोगाजी मंदिर पर सोमवार रात एक शाम गोग...
ख्यातनाम भजन गायकों ने दी प्रस्तुतिया, माहौल हुआ भक्तिमय
बालोतरा | गोगाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में गोगाजी मंदिर पर सोमवार रात एक शाम गोगाजी के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में क्षेत्र के ख्यातिनाम गायक कलाकारों ने मधुर भजनों की स्तुतियां दीं। भजन संध्या का आगाज गायक हर्ष माली ने गणपति वंदना गजानंद आवो नी..., की प्रस्तुति देकर किया। इसके बाद उन्होंने गुरु महिमा सदगुरु हेलो मारियो रे..., गोगाजी जाग्या पियाला वाशक देव..., सहित भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। वहीं गायक लेहरूदास वैष्णव ने राम सीयाराम सीयाराम जै-जै राम..., आया-आया हो गोगाजी म्हारे आंगण... अमलिड़ो-अमलिड़ो..., थारे पगे घूघरियो की माल..., सहित एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा भोमसिंह सोढ़ा ने म्हारा सदगुरु आंगण आया मैं वारी जाऊं..., सहित भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान गायक रामेश्वर माली, गोविंद गिरी, पंकज मारवाड़ी, कुमकुम माली, छगन माली ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।
भजन संध्या में नगर परिषद सभापति रतन खत्री, उप सभापति राधेश्याम माली, पार्षद पुखराजसिंह राजपुरोहित, चंपालाल सुंदेशा, श्रवण माली, जीतमल सुथार, भोपालसिंह सिंहा, लालाराम माली, गिरधारीसिंह, पारस रगर, डॉ. नारायणसिंह राजपुरोहित, जसराज माली गुंदावाड़ी जबरसिंह सोढ़ा सहित गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। इस दौरान अतिथियों भामाशाहों का माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। गोगाजी मित्र मंडल के गोपाल माली, उदाराम माली, बाबूसिंह राजपुरोहित, हस्तीमल सुंदेशा, शंकर माली, मुकेश, किशोर, धनराज प्रजापत, चेतनसिंह खारवाल, पारस माली सहित कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। मंच का संचालन एंकर राजू माली ने किया।
मंदिर परिसर की खास सजावट
भजनसंध्या को लेकर गोगाजी मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इससे पूर्व दिनभर गोगाजी के दर्शन-पूजन को लेकर भक्त-भाविकों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

COMMENTS