बालोतरा। महावीर इन्टरनेशनल द्वारा जैसमल भीमराज गोलेच्छा राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘‘ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्ट‘ के तहत डॉ. जी.सी वडेरा...
बालोतरा। महावीर इन्टरनेशनल द्वारा जैसमल भीमराज गोलेच्छा राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में ‘‘ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्ट‘ के तहत डॉ. जी.सी वडेरा की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। विद्य़ालय के छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करते हुए बाडमेर जिला ग्रीन इण्डिया प्रोजेक्ट प्रभारी पारसमल भण्डारी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोंधित करते हुए कहा कि अगर एक बालक एक पौधा लगाने का संकल्प करें तो देश में हरियाली एवं शुशहाली आ सकती है। संरक्षक ओम बांठिया ने विद्यालय परिसरों एवे सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण करने का संदेश देते हुए पौधो के संरक्षण हेतु कार्य करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक नारायणराम गेंवा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि गत वर्ष के सभी पौधे अच्छे रूप से विकसित हो रहे है। तथा इन पौधो का भी संरक्षण किया जाएगा। इस दौरानसचिव अशोक चैपडा ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी बाबूलाल नामा, उपाध्यक्ष अशोक भंसाली, कोषाध्यक्ष दलपत जैन, सुरेश गोठी, महावीर बोकडिया, रतन हुण्डिया, सहित सदस्यों के साथ शिक्षक राजेश नामा, सुर्यप्रकाश, वासुदेव, अल्का वैष्णव, ममता, मंजू त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद थे।

COMMENTS