बालोतरा। नगर परिषद् सभापति रतन खत्री के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। सभापति रतन खत्री ने बालोतरा न्...
बालोतरा। नगर परिषद् सभापति रतन खत्री के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। सभापति रतन खत्री ने बालोतरा न्यूज़ ट्रैक से विशेष बातचीत में कहा की कांग्रेस पार्टी मेरी कर्मभूमि है और में इसे छोड़ने की सोच भी नहीं सकता।
उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा की यह सब मुझे और कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सभापति ने भाजपा के नेताओ को आड़े हाथो लेते हुए कहा की उनके ऐसे मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। जो लोग जोड़ तोड़ की राजीनीति करते है वे इस शहर का क्या भला करेंगे। उन्होंने कहा की हमारे कुछ पार्षदों को वो पहले भी बरगलाने की कोशिश कर चुके है,लेकिन उनके ख्वाब कभी पुरे नहीं होंगे। सभापति रतन खत्री ने कहा की शहर की जनता ने कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया था और हम उनकी सेवा करेंगे विकास कार्य प्रमुखता से पुरे करेंगे। उन्होंने कहा की भाजपा क्षेत्र की जनता के वादे पुरे करे नहीं जनता आने वाले विधानसभा चुनावो में आपका सफाया कर देगी। सभापति ने बातचीत में कहा की पुरे विधानसभा में इस बार कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है,आमजन की सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है क्योकि इस सरकार ने इन 4 वर्षो में एक भी विकास का काम पूरा नहीं किया। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत की सरकार के समय में हमारे तत्कालीन विधायक मदन प्रजापत ने शहर की जनता से किया गया मीठे पानी का वादा पूरा किया था। यह सरकार न मीठा पानी ला सकी है और न ही बालोतरा को जिला बनाने की मांग पूरी की है।

COMMENTS