बालोतरा। राम स्नेही के डॉ. रामस्वरूप शास्त्री ने स्थानीय घॉची समाज भवन में भागवत सप्ताह के तीसरे दिन पर ईश्वर की सर्वव्यापता का बखान करते हु...
बालोतरा। राम स्नेही के डॉ. रामस्वरूप शास्त्री ने स्थानीय घॉची समाज भवन में भागवत सप्ताह के तीसरे दिन पर ईश्वर की सर्वव्यापता का बखान करते हुए कहा कि परमात्मा का निवास कण-कण में है। माला के मणियों की तरह उसमें जैसे सूड रहता है। प्रत्येक प्राणी घट-घट में ईश्वर विद्यमान है। मानव को अपने मन को अन्र्तमुखी बनाने पर ईश्वर का साक्षातकार होने पर देर नही लगती है। जो भगवान मंदिर में है वहीं मानव के घट-घट में विद्यमान है। कथावाचक शास्त्री ने कहा कि भक्त प्रहलाद ने सच्चे मन से भगवान को याद किया तो नृसिंह भगवान को आना पडा।
राम मंत्र की व्याख्या करते हुए शास्त्री ने कहा कि सब मंत्रो में राम है। सरल एवं सुगम हैं इसमें कोई विधि एवं निषेध नही है उन्होने कहा कि राम नाम जपने से पापी से पापी व्यक्ति भी दिव्य गति को प्राप्त होता है। मनुष्य अपने जीवन मेें प्रतिदिन सिर्फ 5 मिनट राम नाम का भजन करे तो भी वो मनुष्य मोक्ष का अधिकारी बन जाता है। मुनष्य जीवन में भागवत स्मरण करने से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष ये चारो पदार्थ जीवन में प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस बीच आयोजक शंकरलाल ने सपरिवार आरती उतारी। कथा के दौरान कथा स्थल घांची समाज भवन खचाखच भरा हुआ था।

COMMENTS