मुम्बई। जियो कंपनी की तैयारी सेट टॉप बॉक्स लॉन्च करने की है। इसके फोटोज तो पहले भी लीक हुए थे। लेकिन एक बार फिर से कुछ फोटोज लीक हुई हैं। इस...
मुम्बई। जियो कंपनी की तैयारी सेट टॉप बॉक्स लॉन्च करने की है। इसके फोटोज तो पहले भी लीक हुए थे। लेकिन एक बार फिर से कुछ फोटोज लीक हुई हैं। इसमें जियोसेटअप बॉक्स दिख रहा है और उसकी पैकेजिंग भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में Reliance Jio IP आधारित TV सर्विस की शुरुआत कर सकती है।
इस सेट टॉप बॉक्स के रीमोट में माइक बटन दिख रहा है जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि वॉयस कमांड देने का ऑप्शन दिया जा सकता है। हालाकिं पहले और अब लीक हुई तस्वीरें थोड़ी अलग दिख रही हैं। लेकिन दिए गए फीचर्स वैसे ही हैं. इसमें एचडीएमआई पोर्ट, लैन पोर्ट और यूएसबी पोर्ट दिख रहे हैं। यानी इसमें पेन ड्राइव भी लगाया जा सकता है. खबरों के मुताबिक जियो टीवी रिलायंस जियो फाइबर पर काम करेगा। विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Netflix ने अपनी सर्विस भारत में शुरू कर दी है। इसके अलावा अमेजॉन प्राइम और दूसर मीडिया स्ट्रीमिंग ऐप के साथ भी रिलायंस जियो करार कर सकता है।
हालांकि इसके बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। सूत्रों के अनुसार जियो अपनी टीवी सर्विस में एक Catch Up नाम का फीचर देगा. इसके जरिए यूजर्स पिछले सात दिन के कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। शुरुआत में कंपनी 300 चैनल्स के साथ अपनी टीवी सर्विस लॉन्च करेगी, जिसके बाद और भी चैनल जोड़े जाएंगे।

COMMENTS