यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा दोनों शहजादे नहीं कर सकते यूपी का विकास

मेरठ। यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ से चुनावी कैंपेन की शुरुआत की. मेरठ में अमित शाह ने पदयात्रा की और रैल...


मेरठ। यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मेरठ से चुनावी कैंपेन की शुरुआत की. मेरठ में अमित शाह ने पदयात्रा की और रैली को संबोधित किया. अमित शाह ने कांग्रेस और सपा पर करारा हमला बोला और कहा कि दोनों शहजादे यूपी का विकास नहीं कर सकते। बीजेपी अध्यक्ष सपा-कांग्रेस में चुनाव पूर्व हुए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक ने देश को लूटा और दूसरे ने प्रदेश को लूटा है और अब ये दोनों मिलकर यूपी को लूटना चाहते हैं। यूपी में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अमित शाह ने कहा, 'राज्य में कानून- व्यवस्था का बुरा है. यूपी में हर दिन बलात्कार के 24 मामले और हत्या के 13 मामले सामने आते हैं. मैं चाहता हूं कि राहुल और अखिलेश जी कानून-व्यवस्था के इसल सवाल पर जवाब दें। मेरठ की पदयात्रा में राहुल और अखिलेश पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि दोनों शहजादे जब आज प्रेस कांफ्रेस करेंगे तो इन सवालों का जवाब देंगे।

बीजेपी कॉलेज में बनाएगी एंटी-रोमियो दस्ता
अमित शाह ने इसके साथ ही यूपी के हर कॉलेज में एंटी-रोमियो दस्ता बनाने की ऐलान किया. उन्होंने कहा, 'हर कॉलेज में एंटी-रोमियो स्क्वाड बनाया जाएगा, जिससे हमारी बच्चियां सुरक्षित रहें। अमित शाह ने यहां किसानों के लिए कई वादें भी किए. उन्होंने कहा, 'हमने छोटे किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने का फैसला किया है. इसके साथ ही हमारी सरकार बनते ही 120 दिनों के अंदर गन्ना किसानों को बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।

कारोबारी की हत्या की वजह से बदला रूट
इससे पहले, आज होने वाली अमित शाह की पदयात्रा का रुट अंतिम समय में बदल दिया गया. दरअसल इस यात्रा के रूट में ही गुरुवार को लुटेरों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, इसी वजह से रूट में यह बदलाव किया गया है। मेरठ में शारदा रोड पर स्थित ब्रह्मपुरी इलाका बीजेपी का गढ़ माना जाता है. अब फैसला किया गया है कि शाह का काफिला घटनास्थल के पास से बिना तामझाम के गुज़रेगा और पदयात्रा के समाप्त होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष मृतक के परिवार से मिलेंगे।

अमित शाह पदयात्रा कर लोगो से करेंगे संपर्क 
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मेरठ में पदयात्रा कर लोगों से संपर्क करेंगे. इसके अलावा पिलखुवा, धौलाना, हापुड़, खुर्जा और बुलंदशहर में उनकी चुनावी सभाएं होनी हैं। वेस्ट यूपी की जनता बीजेपी के साथ' का संदेश देने के लिए अमित शाह ने रणनीति तैयार की है. उनकी पहली तैयारी है कि वह मेरठ में शुक्रवार को पुरानी दिल्ली चुंगी से पदयात्रा करते हुए शारदा रोड, कबाड़ी बाजार, शहर सर्राफा बाजार, कागजी बाजार, लाला का बाजार, घंटाघर तक पदयात्रा करेंगे. यह इलाका पूरी तरह मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र का है, लेकिन शाह मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण और मेरठ कैंट के प्रत्याशियों के लिए भी वोट मांगेंगे।
राजनाथ सिंह भी करेंगे दो रैलियां
राजनाथ सिंह भी शुक्रवार को यूपी में दो चुनावी सभाएं करने वाले हैं. लखीमपुर खीरी और इटावा में राजनाथ सिंह की रैली है। 

COMMENTS

Name

balotra,22,siwana,1,अनोखी खबरें,16,अलीगढ़,1,आणंद,2,इंदौर,1,उज्जैन,1,एक्सक्लूजिव,200,चंडीगढ़,4,चेन्नई,5,जयपुर,29,जर्मनी,1,जसोल,118,जैसलमेर,6,जोधपुर,16,टोंक,2,धर्म,179,नई दिल्ली,93,पचपदरा,38,पादरू,1,पाली,1,बाड़मेर,204,बायतु,10,बालोतरा,1229,बीकानेर,1,बेंगलुरु,1,मथुरा,2,मुंबई,39,राष्ट्रीय,4,लखनऊ,12,लुधियाना,1,विडियो,18,समदड़ी,69,सिवाना,67,सीकर,1,हरियाणा,5,हैदराबाद,3,
ltr
item
आज की खास खबर : यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा दोनों शहजादे नहीं कर सकते यूपी का विकास
यूपी चुनाव : अमित शाह ने कहा दोनों शहजादे नहीं कर सकते यूपी का विकास
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgjpTzilQppRvO8lHtqrmH7UEQ1u8X0hcJEXt_AOa3zwpp1kZgX1GHrLYoAUepzYnffDfQa7tjdA5q2oNaB88sQygJC0QzgP1n6pC94KRMrt0yFvPlgvQUfmD4i7XxKbnaTdRg-W2zRlmU/s320/amit-shah_ne.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgjpTzilQppRvO8lHtqrmH7UEQ1u8X0hcJEXt_AOa3zwpp1kZgX1GHrLYoAUepzYnffDfQa7tjdA5q2oNaB88sQygJC0QzgP1n6pC94KRMrt0yFvPlgvQUfmD4i7XxKbnaTdRg-W2zRlmU/s72-c/amit-shah_ne.jpg
आज की खास खबर
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2017/02/blog-post_24.html
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2017/02/blog-post_24.html
true
794489474825408410
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy