कैशलेस इकॉनोमी की तरफ बढ़े व्यापारी और दुकानदार ,ऑनलाईन पेंमेंट को मिल रहा बढ़ावा संवाददाता चेतन सुंदेशा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 8003772263 ब...
कैशलेस इकॉनोमी की तरफ बढ़े व्यापारी और दुकानदार ,ऑनलाईन पेंमेंट को मिल रहा बढ़ावा
संवाददाता चेतन सुंदेशा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 8003772263
बालोतरा। औधोगिक नगरी बालोतरा भी अब कैशलेस इकॉनोमी की तरफ बढ़ रहा है। शहर में कई दुकानदारों ने स्वाईप मशीनों से ट्रांजेक्शन शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने कैश की किल्लत व बैंकों में लंबी कतारों से बचने के लिए एक बार इसे अपना दिया है।
दुकानदारों का कहना है कि कैशलेस इकॉनोमी की तरफ देश बढ़ रहा है तो हम भी इसके भागीदार बनेंगे। दुकानदारों का कहना है कि हम इसे आगे भी जारी रखेंगे। इससे कैश की बजए कई गुना अच्छा लेन देन होता है जो हमारे भविष्य में काम आ सकता है। शहर में परचून की दुकान चलाने वाले पारस चौहान ने बताया कि उन्होंने भी अब स्वाईप मशीन से लेन देन शुरू कर दिया है जिसमें खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग भी परचून की दुकान पर स्वाईप मशीन को देखकर हैरान है और वे भी अपने कार्ड से पेंमेंट का भुगतान कर रहे है। ग्राहक प्रवीण माली ने बताया कि हम छुट्टे पैसों की तंगी के चलते कार्ड या पेटीएम,मोबाईल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर रहे है। माली ने कहा कि डिजीटल भुगतान करना अच्छा लगता है एवं हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह जरूरी भी है।
औद्योगिक नगरी बालोतरा में पैट्रोल पंप,किराणा व्यापारी,मोबाईल डीलर,कपड़ा व्यापारी,रिटेल आउटलेट सहित सहकारी संस्थानों ने अब कैशलेस भुगतान की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए है। अब इन दुकानदारों को परेशानियों का सामना कम करना पड़ रहा है। क्योकि खाते में आने वाले पैसे से वे अपने व्यापारियों को भी भुगतान कर पा रहे है। ऐसे में परेशानियां थोड़ी कम होती नजर आ रहीं है वहीं बैंकों में पैसों की कमी के चलते भी व्यापारी वर्ग खासा नाराज चल रहा है। उनका कहना है कम से कम पैसे बैंकों के जरिए ग्राहकों को मिलने चाहिए जिससे रोजमर्रा के काम अटके नहीं।
संवाददाता चेतन सुंदेशा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट 8003772263
बालोतरा। औधोगिक नगरी बालोतरा भी अब कैशलेस इकॉनोमी की तरफ बढ़ रहा है। शहर में कई दुकानदारों ने स्वाईप मशीनों से ट्रांजेक्शन शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने कैश की किल्लत व बैंकों में लंबी कतारों से बचने के लिए एक बार इसे अपना दिया है।
दुकानदारों का कहना है कि कैशलेस इकॉनोमी की तरफ देश बढ़ रहा है तो हम भी इसके भागीदार बनेंगे। दुकानदारों का कहना है कि हम इसे आगे भी जारी रखेंगे। इससे कैश की बजए कई गुना अच्छा लेन देन होता है जो हमारे भविष्य में काम आ सकता है। शहर में परचून की दुकान चलाने वाले पारस चौहान ने बताया कि उन्होंने भी अब स्वाईप मशीन से लेन देन शुरू कर दिया है जिसमें खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग भी परचून की दुकान पर स्वाईप मशीन को देखकर हैरान है और वे भी अपने कार्ड से पेंमेंट का भुगतान कर रहे है। ग्राहक प्रवीण माली ने बताया कि हम छुट्टे पैसों की तंगी के चलते कार्ड या पेटीएम,मोबाईल वॉलेट के माध्यम से भुगतान कर रहे है। माली ने कहा कि डिजीटल भुगतान करना अच्छा लगता है एवं हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह जरूरी भी है।
![]() |
परचून की दुकान पर स्वाईप मशीन का उपयोग करते हुए ग्राहक। |

COMMENTS