20 साल बाद बालोतरा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला,
Homeबालोतरा

20 साल बाद बालोतरा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला,

बालोतरा। नगर परिषद बालोतरा के चुनाव को लेकर मंगलवार को मतगणना के चुनाव परिणामों में 35 सीटों में कांग्रेस को 18 , भाजपा को 11 व निर्दलीयों न...

बालोतरा। नगर परिषद बालोतरा के चुनाव को लेकर मंगलवार को मतगणना के चुनाव परिणामों में 35 सीटों में कांग्रेस को 18 , भाजपा को 11 व निर्दलीयों ने 6 सीट पर जीत दर्ज कर ली। एम.बी.आर काॅलेज में मंगलवार को सुबह 8 बजे ई.वी.एम मशीनों से मतगणना शुरू की गई। तीनों चरणों की मतगणना सुबह 09ः30 बजे तक पुरी कर चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। इस बार स्थानीय टी.वी़. चैनल एस.एम. केबल पर मतगणना कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होने पर शहर वासियों को घर बैठे टी.वी. पर ही चुनाव परिणामों की खबरे सुनने को मिलती रहने से मतगणना स्थल पर लोगो की भीड नहीं जुटी । चुनाव आयोंग की ओर से मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। वहीं बाडे बंदी से दोनो ही पार्टीयों ने वाहनों द्वारा विजेता पार्षदों को मतगणना स्थल पर लाया गया , जहाॅ निर्वाचन अधिकारी उदयभानु चारण ने सभी निर्वाचीत पार्षदों को पद की शपथ ग्रहण करवाई । शपथ ग्रहण करवाने के बाद दोनो पार्टीयों ने उन्हे अज्ञातवास की ओर लेकर रवाना हो गई। जबकि 6-7 पार्षद शहर में जुलुस निकालते नजर आए ।

ये रहे चुनाव परिणाम -----
वार्ड सं.1 से पुष्पा देवी गौड कांग्रेस ने 569 मत लेकर निर्दलीय छोटू कंवर को 159 मतो से हराया इस सीट पर कांग्रेस की धनवंती देवी 315 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं । वार्ड सं.2 में मदनराज चैपडा भाजपा ने 461 मत लेकर राधाकिशन कां्रग्रेस को 428 मतो से पराजित किया । वार्ड सं.3 में सीधे मुकाबले में मुले खां कांग्रेस ने 575 मत लेकर भाजपा के रमेश गुप्ता को 304 मतो से हराया। वार्ड सं.4 से हस्तीमल जाटोल भाजपा ने 883 मत लेकर कांग्रेस के उगमराज  को 471 मतो से पराजित किया । वार्ड सं.5 से पुष्पराज चैपडा भाजपा निर्विरोध चुने गए। वार्ड सं.6 से धनराज घांची कांग्रेस ने 379 मत लेकर कांतिलाल भाजपा को 44 मतो से हराया। वार्ड सं.7 से निर्दलीय प्रभा सिंघवी ने 631 मत लेकर पूनम देवी कांग्रेस को 291 मतो से हराया इस सीट पर सोनिया गौड भाजपा 306 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड सं.8 से रमेशपुरी गौस्वामी निर्दलीय ने 523मत लेकर नेमीचंद माली भाजपा को 285 मतो से हराया इस सीट पर बाबूलाल माली कांग्रेस 201 लेकर तीसरे स्थान पर रहे । वार्ड सं.9 से चंद्रादेवी बालड कांग्रेस ने 567 मत लेकर कडी टक्कर में पूर्णादेवी अग्रवाल भाजपा को मात्र 9 मतो से परस्त किया । वार्ड सं.10 में कांतिलाल हुण्डिया भाजपा ने 1155 मत लेकर चेतन प्रजापत कांग्रेस को 1121 मतो से हराया। वार्ड सं.11 से नरेश ढेलडिया ने 635 मत लेकर महावीर चंद चैपडा भाजपा को 234 मतो से हराया। वार्ड सं.12 से राजेश जैन भाजपा ने 498 मत लेकर धनसुख राज चैपडा निर्दलीय को कडी टक्कर में 19 मतो से हराया। वार्ड सं.13 में पुखराज सिंह राजपुरोहित भाजपा ने 579 मता लेकर कडे मुकाबले में असलम खां कांग्रेस को मात्र 6 मतो से हार का मुह देखना पडा। वार्ड सं.14 से पुष्पादेवी मेघवाल कांग्रेस 466 मत लेकर राजौदेवी मेघवाल भाजपा को 265 मतो से हराया। वार्ड सं.15 से देवीचंद ओस्तवाल भाजपा ने 381 मत लेकर छम्पतराज हरीजन निर्दलीय को 45 मतो से हराया इस सीट पर सफी मोहम्मद कांग्रेस 316 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड सं.16 से नरसिंह राम प्रजापत कांग्रेस ने 684 मत लेकर ओमप्रकाश निर्दलीय को 345 मतो से हराया इस सीट पर नगराज प्रजापत भाजपा 232 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहै। वार्ड सं.17 से जहान-आलम निर्दलीय ने 579 मत लेकर मेहबुब खां सिंधी कांग्रेस को 383 मतो से हराया इस सीट पर मोहम्मद युनुस भाजपा 151 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहै। वार्ड सं.18 से प्रमिला खत्री कांग्रेस ने 738 मत लेकर सोमादेवी भाजपा को 234 मतो से हराया। वार्ड सं.19 से रतन खत्री कांग्रेस ने 652 मत लेकर चांदमल चण्डक भाजपा को 151 मतो से सीधे मुकाबले में हराया। वार्ड सं.20 से जीतमल सुथार कांग्रेस ने 801 मत लेकर अशोक कुमार प्रजापत को 154 मतो से हराया। वार्ड सं.21 से सूकीदेवी कांग्रेस ने 756 मत प्राप्त कर कमलादेवी भाजपा को 107 मतो से पराजित किया। वार्ड सं.22 से हनुमानाराम मेघवाल निर्दलीय ने 472 मत लेकर गोविन्दराम जीनगर कांग्रेस को 71 मतो से हराया इस सीट पर भाजपा के रांमचंद्र ने 329 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड सं.23 से मांगीलाल सांखला कांग्रेस ने 598 मत लेकर नेमीचंद भाजपा को 45 मतो से हराया। वार्ड सं.24 से हनीफ खां कांग्रेस ने 564 मत लेकर अब्दुल रहमान निर्दलीय को 271 मतो से हराया इस सीट पर भाजपा के विसनाराम चंदेल ने 87 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। वार्ड सं.25 में राधेश्याम माली कांग्रेस ने 663 मत लेकर रामकरण माली भाजपा को 279 मतो से हराया। वार्ड सं.26 से रेशमा कांग्रेस ने 528 मत लेकर कमलादवी भाजपा को 115 मतो से हराया। वार्ड सं.27 से चम्पालाल सुंदेशा कांगे्रेस ने 468 मत लेकर जनकमाली भाजपा को 72 मतो से परास्त किया। वार्ड सं.28 से मावेन्द्र परिहार भाजपा ने 651 मत लेकर मंगलाराम टांक कांग्रेस को 32 मतो से हराया । वार्ड सं.29 से कांग्रेस के श्रवण कुमार माली ने 981 मत लेकर वगताराम कलबी भाजपा को 401 मतो से करारी शिकस्त दी। वार्ड सं.30 से कौशल्या माली भाजपा ने 453 मत लेकर कडे मुकाबले मे मंजू माली कांग्रेसं को 10 मतो से हार का मुह देखना पडा। वार्ड सं.31 से कमलादेवी माली निर्दलीय ने 634 मत लेकर कविता माली भाजपा को 408 मतो से करारी मात दी इस सीट पर संतोष देवी कांगे्रस ने 189 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड सं.32 से मांगीलाल भील भाजपा ने 490 मत लेकर घेवरचंद भील को 91 मतो से हराया इस सीट पर नाथूराम भील ने भी 397 मत प्राप्त किए। वार्ड सं.33 से मैनादेवी निर्दलीय ने 568 मत लेकर दुर्गादेवी कांग्रेस को 65 मतो से हराया इस सीट पर ममतादेवी भाजपा 141 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड सं.34 से शैतरनसिंह चारण ने 414 मत लेकर हितेश कांग्रेस को कडे मुकाबले में 27 मतो से पराजित किया। वार्ड सं.35 में दाख्ुादेवी प्रजापत कांग्रेस ने 653 मत लेकर हलीमाबानो भाजपा को 174 मतो से हराया इस सीट पर सोमारी देवी विश्नोई निर्दलीय ने 219 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं । कंाग्रेस ने 20 वर्ष बाद बहुमत प्राप्त करते हुए 35 में से 18 सीटों अपना कब्जा जमाया जबकि लगातार 20 वर्षो से सतासीन रहे भाजपा को राजस्व मंत्री अमराराम चैधरी अपनी शहर 11 सीटें ही हासिल हो पाई अब भाजपा अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए निर्वाचीत 6 निर्दलीयों का समर्थन जुटा कर जोड - तोड करने मंे जातिगत आधार को अपनाना पड रहा है।

Name

balotra,22,siwana,1,अनोखी खबरें,16,अलीगढ़,1,आणंद,2,इंदौर,1,उज्जैन,1,एक्सक्लूजिव,200,चंडीगढ़,4,चेन्नई,5,जयपुर,29,जर्मनी,1,जसोल,118,जैसलमेर,6,जोधपुर,16,टोंक,2,धर्म,179,नई दिल्ली,93,पचपदरा,38,पादरू,1,पाली,1,बाड़मेर,204,बायतु,10,बालोतरा,1229,बीकानेर,1,बेंगलुरु,1,मथुरा,2,मुंबई,39,राष्ट्रीय,4,लखनऊ,12,लुधियाना,1,विडियो,18,समदड़ी,69,सिवाना,67,सीकर,1,हरियाणा,5,हैदराबाद,3,
ltr
item
आज की खास खबर : 20 साल बाद बालोतरा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला,
20 साल बाद बालोतरा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला,
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgkgnQ8Tp8vzh9tVRhC17CUgipDsmzOi9bZlToaKZ2H1UNjfUIeezVUrmfIvMLDsfQIwbyBAJ59fe7ddFNFyEQlrnYevbTw4DNMDfBvYrIOAS2uKQC6boc5hPwQF_mtvpDSZMaF2f_S5TtC/s1600/1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgkgnQ8Tp8vzh9tVRhC17CUgipDsmzOi9bZlToaKZ2H1UNjfUIeezVUrmfIvMLDsfQIwbyBAJ59fe7ddFNFyEQlrnYevbTw4DNMDfBvYrIOAS2uKQC6boc5hPwQF_mtvpDSZMaF2f_S5TtC/s72-c/1.jpg
आज की खास खबर
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2014/11/20_25.html
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2014/11/20_25.html
true
794489474825408410
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy