11 नवंबर शुक्रवार को होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन बालोतरा। माजीसा भक्त मंडल जोधाणा के बैनर तले जोधपुर के मसूरिया से विशाल पद यात्रा संघ जस...
11 नवंबर शुक्रवार को होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन
बालोतरा। माजीसा भक्त मंडल जोधाणा के बैनर तले जोधपुर के मसूरिया से विशाल पद यात्रा संघ जसोल माजीसा के दर्शनार्थ सोमवार को प्रात:4 बजे गाजे बाजे के साथ रवाना होगा। मंडल अध्यक्ष उम्मेदसिंह परिहार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता राणी भटियाणी के दर्शनार्थ पैदल यात्रा संघ सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ गाजे बाजे के साथ गंगेश्वर महादेव मंदिर मसूरिया जोधपुर से रवाना होगा।
पद यात्रा संघ 12 नवंबर को जसोल पहुंचेगा तथा माजीसा के दर्शन पूजन कर विधिवत रूप से आरती की जाएगी एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना करेंगे। 11 नवंबर शुक्रवार को स्थानिय रणुजा बाबा रामदेव मंदिर पंचधाम में रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें क्षेत्र के प्रख्यात भजन गायक भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। संघ की रवानगी से पूर्व 6 नवंबर रविवार को रात्रि में माजीसा के नाम रातिजोगा व जागरण का आयोजन होगा। पदयात्रा संघ को लेकर माजीसा भक्त मंडल जोधाणा के संरक्षक मांगीलाल व्यास,नेनीबाई सा पछेटिया,उपाध्यक्ष नंदकिशोर,दिनेश सांखला,सचिव नारायणसिंह आदि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

COMMENTS