बाड़मेर। जिले के दस्तकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों के उत्पादों को बढावा देने के उद्धेश्य से 6 दिवसीय थार दस्तकार एवं उद्योग...
बाड़मेर। जिले के दस्तकारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों के उत्पादों को बढावा देने के उद्धेश्य से 6 दिवसीय थार दस्तकार एवं उद्योग मेला का शुभारम्भ शनिवार 25 मार्च से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड बाडमेर में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि थार दस्तकार एवं उद्योग मेले का शुभारम्भ जिला कलक्टर सुधीर शर्मा शनिवार सायं 5.00 करेंगे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को मेला आयोजन के संबंध में समस्त व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को मेला मैदान की समुचित सफाई व्यवस्था के साथ मेला परिसर में अग्निशमन वाहन की उपलब्धता सुिनश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाने तथा विद्युत एवं पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक धनश्याम गुप्ता बताया कि मेले में हैण्डीक्राफ्ट, लकडी, कांच, पीतल पर नक्शी, रेडिमेड गारमेन्ट, होजरी वस्त्र, दरी पट्टी, आचार मुरब्बे, ऊनी कम्बल, पट्टू शॉल, हैण्डलूम व खादी वस्त्र, बाडमेर प्रिन्ट की चदरे, औषधियां, लाख की चूडिया, घरेलू दैनिक उपयोगी आईटम इत्यादि की लगभग 50 स्टॉले लगाई जाएगी। उन्होने बताया कि यह मेला आम जनता के लिए दोपहर 2.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक खुला रहेगा।

COMMENTS