बालोतरा। शहर के वार्ड संख्या 15 में पानी की अनियमित जलापूर्ति से वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 15 के पार्ष...
बालोतरा। शहर के वार्ड संख्या 15 में पानी की अनियमित जलापूर्ति से वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 15 के पार्षद देवीचंद ओस्तवाल ने पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर नियमित जलापूर्ति करने की मांग की है। ओस्तवाल ने बताया कि वार्ड 15 में पिछले 12 महीनों से खारे व मीठे पानी की जलापूर्ति अनियमित रूप से हो रही है जिससे वार्ड के लोग बहुत परेशान है। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में अगर जलापूर्ति नियमित नहीं हुई तो मुझे वार्डवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
COMMENTS