बालोतरा। निकटवर्ती कनाना गांव में एक शाम शीतला माता के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन शनिवार रात्रि में किया गया। भजन संध्या का आगाज विख्यात भ...
बालोतरा। निकटवर्ती कनाना गांव में एक शाम शीतला माता के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन शनिवार रात्रि में किया गया। भजन संध्या का आगाज विख्यात भजन गायक हर्ष माली ने गणपति वंदना व गुरू महिमा से किया। उसके बाद माली ने शीतला माताजी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। भजन संध्या के दौरान नृत्य कलाकारों ने भी श्रद्धालुओं का मनमोह लिया।
भजन संध्या में श्री नागेश्वर मठाधीश कनाना महंत परशुरामगिरी ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि मेले आपसी भाईचारे के प्रतीक है। महंत ने कहा कि आज के युवाओं में बढ़ रहे नशे के खिलाफ हमें जागरूकता की जरूरत है सभी युवा प्रण ले कि हम अपने समाज में नशामुक्ति के खिलाफ आवाज उठाएंगे और शराब,अफीम,धूम्रपान का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन राजू माली ने किया। इस दौरान पूरा पांडाल तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ गूंज उठा एवं उपस्थित लोगों ने इसका समर्थन किया।
भजन संध्या में सरपंच श्रीमती सीमा कंवर राजपुरोहित,ठाकुर राजेंद्र करण,ठाकुर मानवेंद्र करण,समाजसेवी मोहनसिंह राजपुरोहित,पूर्व सरपंच लिखमाराम चौधरी,मेला कमेटी कार्यकर्ता पारस राजपुरोहित,अशोक परिहार,धनराज सुथार,छैलूसिंह राव,गोपाल परिहार,मुकेश परिहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

COMMENTS