नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ भयानक दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर से शौच जाने के लिए निकली 5 और 9 साल की दो बच्...
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ भयानक दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर से शौच जाने के लिए निकली 5 और 9 साल की दो बच्चियों के साथ दो दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महज चंद घंटों में ही आरोपियों को पकड़ लिया वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी नाबालिग है। दिल्ली में महिलाएं तो दूर की बात बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। दिल दहला देने वाली यह घटना रोहिणी स्थित केएन काटजू मार्ग एरिया के सेक्टर-26 पुनर्वास कॉलोनी की है. 5 साल की जूही और 9 साल की गीता (बदले हुए नाम) आस-पड़ोस में रहती हैं। सोमवार दोपहर दोनों स्कूल से लौटने के बाद टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से निकली थीं।
ज्यादातर लोग खुले में ही शौच के लिए जाते हैं
दरअसल इस कॉलोनी में इक्का दुक्का ही शौचालय बने हुए हैं। अधिकांश घरों के लोग खुले में ही शौच के लिए जाते हैं। दोनों बच्चियों के घरों में भी शौचालय नहीं हैं. पास ही खाली पड़े मैदान में दोनों बच्चियों के साथ दो युवकों ने डरा-धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बच्चियां अर्धनग्न और बदहवास हालत में जैसे-तैसे घर पहुंची. दोनों के गुप्तांग से खून बह रहा था।
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए मौका-ए-वारदात के आसपास के इलाकों में दबिश दी और कुछ ही घंटों में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो गई. रोहिणी जिले के डीसीपी एमएन तिवारी ने बताया कि गिरफ्त में आया एक आरोपी नाबालिग है. दोनों आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं. डीसीपी ने कहा, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

COMMENTS