बालोतरा। शहर में सडक़ों की हालत खस्ता होने से राहगिरों का चलना दुभर हो गया है। शहर की कई सडक़ों की हालत बेहद नाजुक है। जगह-जगह सडक़ों में गड्ढे...
बालोतरा। शहर में सडक़ों की हालत खस्ता होने से राहगिरों का चलना दुभर हो गया है। शहर की कई सडक़ों की हालत बेहद नाजुक है। जगह-जगह सडक़ों में गड्ढे पड़े है जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समदड़ी रोड़,एमआई फैक्ट्री,पचपदरा रोड़,वार्ड नंबर 31,गांधीपुरा स्कूल के सामने,पुराना बस स्टैंड सहित कई जगह पर सडक़ों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इन सडक़ों से गुजरने वाले वाहन चालक ज्यादा परेशान है। वाहन चालकों के अलावा राहगिरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
उड़ती धूल व गंदे पानी के भराव से परेशानियां ज्याद बढ़ जाती है। नगर परिषद की अनदेखी के चलते है समदड़ी रोड़ का मुख्य मार्ग जो लंबे समय से टूटा पड़ा है लेकिन सुध लेने की जरूरत कोई नहीं समझता है। शहर के अंदर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे के भी हालात खराब है।
![]() |
समदड़ी जाने वाले स्टेट हाईवे पर खस्ताहाल सडक़। |

COMMENTS