बालोतरा। निकटवर्ती कनाना गांव में एक शाम शीतला माता के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन शनिवार रात्रि को होगा। समाजसेवी मोहनसिंह राजपुरोहित ने ब...
बालोतरा। निकटवर्ती कनाना गांव में एक शाम शीतला माता के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन शनिवार रात्रि को होगा। समाजसेवी मोहनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार रात्रि शीतला माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें विख्यात भजन गायक हर्ष माली,प्रिया एवं प्रिती भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार को दिनभर मेला चौक में मेले का आयोजन होगा जिसमें सैकड़ों गेर दल व श्रद्धालु भाग लेंगे। मंच का संचालन राजू माली की ओर से किया जाएगा। भजन संध्या में सरपंच सीमा कंवर राजपुरोहित,ठाकुर राजेंद्र करण,महंत परशुराम गिरी शिरकत करेंगे। भजन संध्या के आयोजन को लेकर समस्त ग्रामवासी तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए है।

COMMENTS