बाडमेर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान हेतु जन सुनवाई का आयोजन 12 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से कलक्ट्रेट स्थित अटल सेव...
बाडमेर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान हेतु जन सुनवाई का आयोजन 12 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे से कलक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपालराम बिरडा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे एवं संभव होने पर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
COMMENTS