नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक जो रूझान मिल रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश में भाज...
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक जो रूझान मिल रहे हैं उसमें उत्तर प्रदेश में भाजपा सबसे आगे है।
उत्तराखंड में भी कांग्रेस भाजपा से पीछे चल रही है। अब तक के रूझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा 272 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी +कांग्रेस गठबंधन 72, बसपा 25 और अन्य 12 सीटों पर आगे चल रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस 57, शिरोमणि अकाली दल+भाजपा 24, आम आदमी पार्टी 22 और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। उत्तराखंड में भाजपा 50, कांग्रेस 16, अन्य 4 सीटों पर आगे हैं। जबकि, गोवा में भाजपा 6, कांग्रेस 6 और अन्य 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। उधर मणिपुर में भाजपा 14, कांग्रेस 12 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
भाजपा में जश्न का महौल, मोदी-मोदी के गूंज रहे है नारे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की 403 विधानसभा सीटों पर शुरूआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर एकजुट कार्यकर्ता झूमने-नाचने लगे। कार्यकर्ताओ ने ‘मोदी-मोदी’ के जमकर नारे लगाने शुरू कर दिए। यूपी विधानसभा चुनाव की शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। शुरूआती एक घंटे के रूझान में भाजपा को बहुमत मिलते ही पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जश्न का माहौल शुरू हो गया। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी जैसी स्थिति यूपी विस चुनाव में देखते ही भाजपा कार्यकर्ता झूमने लगे। इस दौरान फोन पर बधाईयों का दौर भी शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। काम बोलता है का सूपडा साफ हो जाएगा। पत्थर वाली सराकर तो रेस में नहीं थी। पीएम की सूनामी के आगे कोई टिक नहीं पाएगा।

COMMENTS