आखिर खुद की सुझबुझ से बच गए भजन गायक श्याम पालीवाल

पुलिस व विधायक पर परिजनों व समर्थकों ने लगाया अभद्र व्यवहार व असहयोग का आरोप बालोतरा। सोमवार शाम हुए भजन गायक श्याम पालीवाल के अपहरण मामले म...

पुलिस व विधायक पर परिजनों व समर्थकों ने लगाया अभद्र व्यवहार व असहयोग का आरोप
बालोतरा। सोमवार शाम हुए भजन गायक श्याम पालीवाल के अपहरण मामले में पुलिस द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाए जाने को लेकर उनके परिजनों व समर्थकों में रोष व्याप्त है। विख्यात भजन गायक श्याम पालीवाल को सोमवार शाम 6 बजे अज्ञात लोगों ने एमआई फैक्ट्री के पीछे से मारपीट कर स्र्कोपियों गाड़ी में डालकर ले गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाने गए उनके पिता तेजाराम पुत्र गौरीशंकर पालीवाल के साथ बदसलूकी की गई। उनके पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी व साथी राजू माली की निशानदेहीं बताई गई स्र्कोपियों गाड़ी का भी हुलिया बताया और वो भी सहीं निकला लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने मात्र औपचारिकता पूरी करने के लिए मौका मुआयना कर इति श्री कर ली। लोगों ने गाड़ी की पहचान व उसका पता भी बताया लेकिन पुलिस ने उस गाड़ी के मालिक से पूछताछ करना भी मुनासिब नहीं समझा और नहीं किसी भी वाहन को उन आरोपियों के पीछे भेजा गया। बालोतरा पुलिस द्वारा शाम करीब 4 बजे श्याम पालीवाल को थाने लाकर बयान दर्ज किए गए और उनका मेडीकल करवाया गया।

आखिर खुद बचाई जान
श्याम पालीवाल को अज्ञात लोग गाड़ी में डालकर पहले तो उमरलाई गांव के सुनसान जगह पर ले गए व उसके बाद आगोलाई गांव की सरहद के किसी सुनसान जगह पर ले जाकर बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान उन्होंने रेलवे का बहाना बनाया तो आरोपी उन्हें रेलवे स्टेशन ले गए तो वहा पर श्याम पालीवाल ने चिल्लाकर अपनी जान बचाई। इस दौरान जीआरपी पुलिस भी आरोपियों के पीछे भागी लेकिन एक आरोपी खींयाराम पुत्र जयनारायण को धर दबोचा व अन्य आरोपी भागने में सफल हो गए।
विधायक पर अभद्र व्यवहार का आरोप
श्याम पालीवाल के पिता व समर्थक गुहार लेकर रात में विधायक के निवास स्थान पर पहुंचे थे। इस दौरान विधायक अमराराम चौधरी ने फरियादियों की एक नहीं सुनी और उन्हें ये कह कि आप मेरे पास क्यूं आए हो पुलिस अपना काम कर रहीं है। परिजनों ने आरोप लगाया कि विधायक वहा मौजूद छत्तीस कौम के लोगों को कहा कि सभी मेरे घर से चले जाओं वरना पुलिस को बुलवाकर खदेडऩा पड़ेगा। विधायक द्वारा अशोभानीय भाषा का इस्तेमाल करने व पुलिस द्वारा सहयोग नहीं करने पर बालोतरा के मौजिज लोगों ने इसकी घोर निंदा की है।
मारपीट तो हुई है और हमने एक आरोपी को पकड़ा है
जीआरपी चौकी प्रभारी मूलसिंह ने बताया कि सुबह रेलवे स्टेशन पर चिल्लने की आवाज आई तो हमने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की तब एक आरोपी को पकड़ा और अन्य फरार हो गए। हमने पालीवाल से पूछा तो वे रो रहे थे और उनको काफी चोटे आई हुई थी।
मूलसिंह,चौकी प्रभारी,जीआरपी थाना,जोधपुर

मुझे बूरी तरह मारा
आरोपी मुझे उठाकर ले जाने के बाद में कई अज्ञात स्थानों पर ले गए और मुझे बरी तरह मारा पीटा। उन लोगों ने मेरे हाथ,पैर,घुटनों व चेहरे लात घूंसो तथा लठ्ठ से मारपीट कर अधमरा कर दिया।
श्याम पालीवाल,पीडित

COMMENTS

Name

balotra,22,siwana,1,अनोखी खबरें,16,अलीगढ़,1,आणंद,2,इंदौर,1,उज्जैन,1,एक्सक्लूजिव,200,चंडीगढ़,4,चेन्नई,5,जयपुर,29,जर्मनी,1,जसोल,118,जैसलमेर,6,जोधपुर,16,टोंक,2,धर्म,179,नई दिल्ली,93,पचपदरा,38,पादरू,1,पाली,1,बाड़मेर,204,बायतु,10,बालोतरा,1229,बीकानेर,1,बेंगलुरु,1,मथुरा,2,मुंबई,39,राष्ट्रीय,4,लखनऊ,12,लुधियाना,1,विडियो,18,समदड़ी,69,सिवाना,67,सीकर,1,हरियाणा,5,हैदराबाद,3,
ltr
item
आज की खास खबर : आखिर खुद की सुझबुझ से बच गए भजन गायक श्याम पालीवाल
आखिर खुद की सुझबुझ से बच गए भजन गायक श्याम पालीवाल
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgqvmblwG4s3sQemLYHZOWM9CDfQ_5oQYHeCBTXfcEfdrcE-kD9FUcKMIhzHre8O2C7U1vigh6PcpPmc_cm-SsZsWpzGUdN8oFUXp8qs3HVbVcBG1pVJ1TNmay96_Vs2cq8gClAIQdk7cc7/s1600/PHOTO1.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgqvmblwG4s3sQemLYHZOWM9CDfQ_5oQYHeCBTXfcEfdrcE-kD9FUcKMIhzHre8O2C7U1vigh6PcpPmc_cm-SsZsWpzGUdN8oFUXp8qs3HVbVcBG1pVJ1TNmay96_Vs2cq8gClAIQdk7cc7/s72-c/PHOTO1.jpg
आज की खास खबर
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2014/05/blog-post_46.html
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2014/05/blog-post_46.html
true
794489474825408410
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy