वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दो रोड शो करेंगे और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल मैदान में एक ...
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में दो रोड शो करेंगे और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल मैदान में एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
रविवार को पीएम का पहला रोड शो दोपहर 3 बजे से पुलिस लाइन से शुरू होगा। रोड शो पांडेय पुर चौराहा, हुकुलगंज, चौकाघाट, तेलीयाबाग, पटेल धर्मशाला और सिंह मेडिकल चौराहा होते हुए शाम 6 बजे काशी विद्यापीठ पहुंचेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक PM मोदी शाम 6 बजे काशी विद्यापीठ खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम के दूसरे रोड शो की शुरुआत काशी विद्यापीठ से शाम साढ़े सात बजे होगी। यहां से पीएम का काफिला मलदहिया में पटेल मूर्ति, सिगरा रथयात्रा और महमूरगंज होते हुए डीएलडब्ल्यू पहुंचेगा. यहां प्रधानमंत्री मोदी शहर के लोगों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी के रात में रुकने की व्यवस्था भी यहीं की गई है।
PM मोदी सोमवार को भी काशी में ही रहेंगे और वहां कई अहम कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. सोमवार को वो गढ़वाघाट आश्रम जाएंगे . इसके बाद दोपहर बारह बजे शास्त्री जी के निवास पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम है और दोपहर 1 बजे खुशीपुर में मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

COMMENTS