यूएस में एक दंपति पर उनकी 16 साल की बेटी के नाबालिग दोस्तों को पैसों का लालच देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। आरोपी दंपति उन्हें शारीरिक...
यूएस में एक दंपति पर उनकी 16 साल की बेटी के नाबालिग दोस्तों को पैसों का लालच देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। आरोपी दंपति उन्हें शारीरिक संबंध बनाए जाने के दौरान उनका वीडियो बनाना चाहते थे।
एक अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक, मामला यूएस के मिशीगन स्थित ओटावा काउंटी का है। आरोपी दंपति का नाम अनुज (41 वर्ष) और लेस्ली (42 वर्ष) है. पुलिस के मुताबिक, दंपति ने अश्लील फिल्म बनाने के लिए अपनी बेटी के दो नाबालिग दोस्तों को पैसों का लालच देकर होटल में बुलाया था। लेस्ली चोपड़ा पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के जरिए पैसों का लालच देकर नाबालिगों को सेक्स के लिए लुभाने की कोशिश की थी।
जांच अधिकारियों को आरोपी दंपति के फोन और कंप्यूटर में इस मामले से संबंधित कई मैसेज मिले हैं। पुलिस ने आरोपी पति अनुज पर मानव तस्करी और उसकी पत्नी लेस्ली पर नाबालिगों को कंप्यूटर के जरिए अश्लील कंटेंट भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले के खुलासे के बाद दंपति ने बुधवार को अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

COMMENTS