नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुए. रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर स...
नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू सोमवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुए. रविवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सिद्धू कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। सिद्धू के अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ने की पूरी संभावना है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धू ने कहा कि मैं तो पैदाइशी कांग्रेसी हूं. ये मेरी घर वापसी है. सिद्धू ने कहा कि मेरे पिता ने 40 साल कांग्रेस की सेवा की. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे. इस दौरान सिद्धू ने कांग्रेस को कौशल्या तो बीजेपी को कैकेयी बताया।
ड्रग्स पंजाब की सच्चाई
सिद्धू ने कहा कि ये मेरी निजी लड़ाई नहीं है.पंजाब के स्वाभिमान की लड़ाई है। मेरा कोई पर्सनल एजेंडा नहीं है, मैं पंजाब की तरफ हूं. पंजाब की साख धूल में मिलाकर रख दी गई है। ड्रग्स पंजाब की सच्चाई बन गई है. ड्रग्स पंजाब के युवाओं को बर्बाद कर रही है. पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर तंज पर कसते हुए सिद्धू ने कहा कि भाग बादल भाग, जनता आती है। बादल को कुर्सी खाली करनी होगी. आज पंजाब की स्थिति ये है कि इसकी दुर्गति पर फिल्में बन रही हैं. सिद्धू ने कहा कि मैं हैरान हूं कि किसी ने नहीं कहा कि ड्रग्स पंजाब की सच्चाई है. ये किसी और राज्य में नहीं है. जो पंजाब हरित क्रांति के लिए जाना जाता था, आज सफेद चिट्टे (ड्रग्स) के लिए जाना जाता है. हम ड्रग्स के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे, मैंने राहुल भाई से बात की है।
अकाली दल एक जायदाद बन गया है। सिद्धू ने कहा कि पार्टियां अच्छी या बुरी नहीं होतीं. उन्हें चलाने वाले अच्छे या बुरे होते हैं. अकाली दल कभी पवित्र जमात था. आज एक जायदाद बन गया है. किसी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने से कुछ नहीं होगा, पॉलिसी से होगा. सिद्धू राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधा ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने को लूट लिया गया है. पंजाब पर 2 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया. तुम धंधा करते हो, मैं बेनकाब करूंगा. मैं तुम्हारी पोल खोलूंगा।
हाईकमान की बात मानूंगा: सिद्धू
कैप्टन अमरिंदर के साथ मनमुटाव पर सिद्धू ने कहा कि जब लालू और नीतीश एक हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं. सबकुछ संभव है. मैं किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं. जो कांग्रेस हाईकमान कहेगा, वो करूंगा. जहां से पार्टी कहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा. बीजेपी पर उन्होंने कहा कि मेरा बीजेपी से कोई मनमुटाव नहीं है. मैं बीजेपी में रहकर बादल के खिलाफ लड़ा. बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन चुना, मैंने पंजाब चुना।
बादल का पलटवार
सिद्धू पर पलटवार करते हुए प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि ये दलबदलू हैं, जो सौदा करते हैं. इन्हें जनता नहीं जानती क्या? वहीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू बस लाफ्टर में ही हंस सकते हैं, उसे अकाली-बीजेपी सरकार ने पूरी इज्जत और मान-सम्मान दिया लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू पचा नहीं पाए।
19 जनवरी से करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार
19 जनवरी को सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर के साथ अमृतसर में दरबार साहिब में मत्था टेककर पंजाब में कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी शुरू करेंगे. पार्टी के साथ ही सिद्धू की ज्वाइनिंग में अहम भूमिका निभाने वाले राहुल के रणनीतिकार पीके की कोशिश है कि अमरिंदर और सिद्धू में एकता नजर आए, क्योंकि अब तक दोनों के बीच कद को लेकर खींचातानी की खबरें आती रही हैं।

COMMENTS