बाड़मेर। प्रार्थी बिलालखां पुत्र उम्मेदाखां मुसलमान निवासी ओनाड़ा ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उसके पुत्र के साथ मारपीट कर...
बाड़मेर। प्रार्थी बिलालखां पुत्र उम्मेदाखां मुसलमान निवासी ओनाड़ा ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उसके पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि दिनांक 14 अप्रेल को मेरा पुत्र सकूरखां व्यापार हेतु बकरा खरीदने घर से गडरारोड़ खुदआणीयों की ढाणी जा रहा था। कि योजनाबद्व तरीके से हाथों में लाठियां लिये जामीनखां पुत्र हमीरखां, शमीशाखां पुत्र हमीरखां अध्यापक, कमालखां पुत्र खमीशाखां, रमदानखां पुत्र हमीरखां मुसलमान निवासी बाण्डासर वालों ने मेरे पुत्र की मोटर साईकिल को जबरदस्ती रुकवाकर लाठियों, लातों व घुसों से मारपीट की, जब बेहोश हुआ तो मृत समझकर उक्त लोग मौके से फरार हो गये। मैने उक्त आश्य की रिपोर्ट गडरारोड़ थाने में दर्ज कराई परन्तु आज-तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रार्थी ने मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
COMMENTS