मोदी ने पाकिस्तान से मांगा दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद!

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा उठाया। समाचार चैनलों ने सूत्रों...

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के समक्ष आतंकवाद का मुद्दा उठाया। समाचार चैनलों ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मोदी ने आतंकवाद को लेकर अपनी चिंताओं को मजबूती से नवाज शरीफ के समक्ष रखा।
मोदी ने १९९३ के मुंबई धमाकों के आरोपी और माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को लेकर भी बात की। मोदी ने अफगानिस्तान के हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के मुद्दे को भी उठाया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा था कि हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। मोदी ने एमएफएन का मुद्दा भी उठाया।
करीब ५० मिनट हुई मोदी-शरीफ के बीच बातचीत
हैदराबाद में नरेन्द्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच करीब ५० मिनट तक बातचीत हुई। बैठक में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज और विदेश सचिव अजीज अहमद भी मौजूद थे। शरीफ के जामा मस्जिद और लाल किले के दौरे के कारण दोनों नेताओं की मुलाकात २० मिनट की देरी से शुरू हुई।
मुलाकात से पहले मोदी और शरीफ ने गर्मजोशी से एक दूसरे से हाथ मिलाया। मोदी से मुलाकात के बाद शरीफ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी से उनके आवास पर मुलाकात की। शरीफ दोपहर २.३० बजे मीडिया से बात करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। बाद में वे पाकिस्तान के लिए रवाना हो जाएंगे।
आतंकी कार्रवाई का पाकिस्तान नहीं करेगा समर्थन
मोदी से मुलाकात से पहले नवाज शरीफ ने कहा,भारत के खिलाफ आतंकी कार्रवाई का पाकिस्तान समर्थन नहीं करेगा। एक समाचार पत्र से बातचीत में नवाज शरीफ ने कहा,मैं भारत के नए प्रधानमंत्री और भारतीय नागरिकों को विश्वास दिलाना चाहूंगा कि भारत के खिलाफ किसी आतंकी कार्रवाई का पाकिस्तान की सरकार समर्थन नहीं करेगी। आतंकी कार्रवाई चाहे स्टेट एक्टर्स करें या नॉन स्टेट एक्टर्स।
भारतीय दूतावास पर हमले में लश्कर का हाथ
नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद हाउस में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से मुलाकात की। दोनों के बीच हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले पर चर्चा हुई। समाचार चैनल के मुताबिक करजई ने कहा कि हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का हाथ था। आईटीबीपी के जवानों और अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने हमले को विफल करते हुए चार आतंकियों को मारा गिराया था।
विरोध के बीच श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मिले मोदी
मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम से भी मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई। इससे पहले मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन अब्दुल गयूम से मुलाकात की। एनडीए में शामिल घटक दलों के विरोध के बावजूद मोदी ने मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की।
गौरतलब है कि भाजपा की सहयोगी डीएमडीके और एमडीएमके ने राजपक्षे को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने का विरोध किया था। एमडीएमके के प्रमुख वाइको ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने वाइको को हिरासत में भी लिया था।
डीएमके और एआईएडीएके भी राजपक्षे को बुलाए जाने के विरोध में हैं। विरोध स्वरूप तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था। नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय गए। वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया। इसके बाद पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की।

COMMENTS

Name

balotra,22,siwana,1,अनोखी खबरें,16,अलीगढ़,1,आणंद,2,इंदौर,1,उज्जैन,1,एक्सक्लूजिव,200,चंडीगढ़,4,चेन्नई,5,जयपुर,29,जर्मनी,1,जसोल,118,जैसलमेर,6,जोधपुर,16,टोंक,2,धर्म,179,नई दिल्ली,93,पचपदरा,38,पादरू,1,पाली,1,बाड़मेर,204,बायतु,10,बालोतरा,1229,बीकानेर,1,बेंगलुरु,1,मथुरा,2,मुंबई,39,राष्ट्रीय,4,लखनऊ,12,लुधियाना,1,विडियो,18,समदड़ी,69,सिवाना,67,सीकर,1,हरियाणा,5,हैदराबाद,3,
ltr
item
आज की खास खबर : मोदी ने पाकिस्तान से मांगा दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद!
मोदी ने पाकिस्तान से मांगा दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद!
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg1G4e8Gi8pZq9OMElXvQnlOlgLRg51nIlrkhD1kS8taScaaVzE9KzxK4rNHn4vj_wqR179si3DQiZaz1AH_6DXgbLpDo9iBZ4Qhh_wbmY76fvwLEfW34_8d28bMgkjwvPwNlkiS4Vr9CH8/s1600/MODI+NAWAJ.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg1G4e8Gi8pZq9OMElXvQnlOlgLRg51nIlrkhD1kS8taScaaVzE9KzxK4rNHn4vj_wqR179si3DQiZaz1AH_6DXgbLpDo9iBZ4Qhh_wbmY76fvwLEfW34_8d28bMgkjwvPwNlkiS4Vr9CH8/s72-c/MODI+NAWAJ.jpg
आज की खास खबर
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2014/05/blog-post_69.html
https://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/
http://aajkikhaskhabar.blogspot.com/2014/05/blog-post_69.html
true
794489474825408410
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy