बालोतरा। मानव जाति धर्म जीव रक्षा सेवा समिति की ओर से अस्पताल में एक मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया गया। सेवा समिति के संरक्षक पारस परमार ने ...
बालोतरा। मानव जाति धर्म जीव रक्षा सेवा समिति की ओर से अस्पताल में एक मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया गया। सेवा समिति के संरक्षक पारस परमार ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज गुमनाराम पुत्र समरताराम निवासी पारलू को खून का आवश्यकता पडऩे पर सेवा समिति के युवा कार्यकर्ता तनसुख माली ने मरीज को एक यूनिट रक्तदान कर मावनता का परिचय दिया। सेवा समिति के संरक्षक पारस परमार ने बताया कि समय-समय पर जरूरतमंद पीडित मरीजों को रक्तदान करने के लिए कार्यकर्ता हर समय तत्पर रहते है। इस मौके पर जगदीशसिंह सिंहा,जबराराम माली,पवनराज,जबरसिंह राजपुरोहित,रमेश परमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
COMMENTS