बाडमेर। जिले में आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान हेतु 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण जन सुव...
बाडमेर। जिले में आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान हेतु 13 फरवरी को प्रातः 10.00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण जन सुविधा केन्द्र में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर भानु प्रकाष एटूरू ने बताया कि कार्यक्रम के आॅवर आॅल इन्चार्ज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी उपखण्ड अधिकारी बाडमेर होंगे। उन्होने बताया कि उक्त कार्यक्रम में जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे तथा मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होने बताया कि सम्पर्क समाधान के तहत प्रत्येक माह में तिथि एवं दिवस निर्धारित कर जिला एवं उपखण्ड स्तर पर बैठके आयोजित की जाएगी जिसमें क्रमशः जिला स्तरीय अधिकारी एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित होंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर प्रत्येक माह द्वितीय गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भारत निर्माण जन सुविधा केन्द्र में बैठक आयोजित की जाएगी। इस हेतु जिला परिषद के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक नरेगा सुरेश दाधिच को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर प्रत्येक माह जिला मुख्यालय पर सुनवाई का आयोजन, प्रकरणों का निस्तारण तथा ब्लाॅक स्तर के आयोजित कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त करना आदि कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

COMMENTS