बालोतरा। शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भादवा मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा के मौक...
बालोतरा। शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में भादवा मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्णिमा के मौके नपर जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से उजमणे किए गए व भादवा माह में भगवान सत्यानारायण की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया गया।
क्षेत्र के भंवरलाल छापरवाल के निवास पर ढ़ोल ढ़माकों के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर अनुष्ठान किए गए। ब्राöणों के वैदिक मंत्रोच्चार में उजमण कर्ता भंवरलाल छापरवाल व प्रकाश छापरवाल ने भी भगवान सत्यानारायण की पूजा अर्चना व कथा करवाई और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
COMMENTS