ओमप्रकाश सोनी चेनाराम भील को पंचायत समिति के प्रधान का चार्ज न्यायिक हिरासत में चल रहे प्रधान ओमप्रक...
ओमप्रकाश सोनी चेनाराम भील को पंचायत समिति के प्रधान का चार्ज
न्यायिक हिरासत में चल रहे प्रधान ओमप्रकाश निलंबित
बालोतरा। फर्जी शैक्षिक दस्तावेजो के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे पंचायत समिति के प्रधान ओमप्रकाश भील को आज पंचायती राज विभाग ने निलंबित कर दिया। पंचायतीराज विभाग ने ओमप्रकाश भील के सामने चुनाव लड़ने वाले प्रत्यासी चेनाराम भील को प्रधान का चार्ज देने के आदेश भी दिए है। चेनाराम भील ने आज दोपहर को पंचायत समिति कार्यालय पहुच कर प्रधान का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दोरान भाजपा नेताओ ने माल्यार्पण कर चेनाराम का अभिनन्दन किया। भाजपा नेता मदन चोपड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने चेनाराम भील को मालाओ से लाद दिया। नए प्रधान चेनाराम ने कहा कि उनको जो दायित्व सोप गया है उसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
COMMENTS