बालोतरा। समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार जीरावला सर्व सम्मति से भारत जैन महामण्डल गुजरात राज्य के अध्यक्ष चयनित किए गए। अखिल भारतीय जैन रत्न हितैषी...
बालोतरा। समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार जीरावला सर्व सम्मति से भारत जैन महामण्डल गुजरात राज्य के अध्यक्ष चयनित किए गए। अखिल भारतीय जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के मंत्री ओम बांठिया ने बताया कि मूलत: पाटोदी निवासी सुरेन्द्र कुमार जीरावला युवा वस्था में ही भारतीय जैन महामण्डल के गुजरात राज्य से सर्व सम्मति से अध्यक्ष चयनित होने पर जैन समाज में अपना गौरवशाली पद स्थापित किया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा प्रमुख सहित अहमदाबाद में अहमदाबाद म्युनिसिपल काउंसलर तथा चेयरमैन खरीद एवं सामग्री समिति में निष्ठापूर्ण, इमानदारी से कार्य करते हुए मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशिष्ठ सहयोगी के रूप में पहचान बनाई। राजनैतिक क्षेत्र में स्वच्छ एवं सरल छवि के साथ ही ओसवाल वेलफेयर सोसायटी अहमदाबाद के कोषाध्यक्ष, राजस्थान हॉस्पीटल के कार्यकारिणी सदस्य, राजस्थान हायर सैकण्डरी स्कूल के कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न संगठनों, रोटरी क्लब साबरमती में सक्रिय सेवाएं प्रदान कर रहे है। पाटोदी में जीरावला परिवार द्वारा शा. वंशराज दुरगदास जीरावला राजकीय चिकित्सालय का निर्माण भी कराया हुआ है। जीरावला के गुजरात राज्य में जैन समाज के महत्वपूर्ण संस्थान में राज्य अध्यक्ष चयन होने पर विभिन्न संगठनो, मित्रो एवं स्नेही जनो ने बधाई प्रेषित कर हर्ष व्यक्त किया है।
COMMENTS