बालोतरा। गौ माता मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष ललित पंवार की अध्यक्षता में किया गया। मंडल अध्यक्ष ललित पंवार ने बताया कि गौ ...
बालोतरा। गौ माता मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष ललित पंवार की अध्यक्षता में किया गया। मंडल अध्यक्ष ललित पंवार ने बताया कि गौ माता मित्र मंडल की बैठक का आयोजन किया हेमसागर कॉलोनी भोमायाजी का मंदिर परिसर गांधीपुरा में आयोजित की गई। पंवार ने बताया कि बैठक के दौरान गौ माता मित्र मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर स्वरूप माली,कोषाध्यक्ष राजु भाई,सचिव जितेंद्र माली,महासचिव तनसिंह राजपुरोहित,सदस्य धीरज माली,दिनेश सोढ़ा,पवन गहलोत,विकास परिहार,दिनेश पंवार,मोंटू माली को मनोनित किया गया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों को गौ माता के रक्षार्थ सेवा भाव से कार्य करने व उनकी हर संभव सेवा करने की शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने बैठक के दौरान आने वाली गर्मियों में गौशालाओं व अन्य जगहों पर गायों के लिए पीने के पानी व चारे की व्यवस्था निशुल्क करवाने का निर्णय लिया।
COMMENTS